वायरल

फैन पर भड़कीं रानू मंडल, विडियो हो रहा वायरल?

Special Coverage News
4 Nov 2019 5:42 PM IST
फैन पर भड़कीं रानू मंडल, विडियो हो रहा वायरल?
x
रानू मंडल का एक विडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वह एक फैन से कुछ कहती नजर आ रही हैं।

लता मंगेशकर के गाने 'एक प्यार का नगमा' को गाकर रातोंरात इंटरनेट पर छाने वालीं रानू मंडल को सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया ने गाने का मौका क्या दिया, उनका अंदाज ही बदल गया। रानू की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त तरीके से बढ़ी और हर कोई उनकी आवाज का कायल हो गया।

लेकिन अब रानू का एक विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उनके बर्ताव को देख लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इस विडियो में रानू कुछ सामान खरीदते हुए नजर आ रही हैं। तभी एक फीमेल फैन पीछे से आती है। उसके हाथ में मोबाइल है और वह रानू को छूकर उनसे फोटो की अपील करती है। लेकिन रानू इस पर गुस्सा हो जाती हैं और छूने को लेकर सवाल-जवाब करने लगती है। इस विडियो में साफ सुना जा सकता है रानू उस महिला से कह रही हैं कि क्या है ये?



रानू मंडल का ऐसा रिऐक्शन देख वह महिला भी हैरान रह गई। यह विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले रानू का एक विडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान स्टारर 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे' का गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाया था। देखते ही देखते वह विडियो भी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया था।

बता दें कि रानू मंडल को एक शख्स ने पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाते हुए देखा और विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते विडियो वायरल हुआ और रानू मंडल के चर्चे हिमेश रेशमिया के कानों तक भी जा पहुंचे। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'हैपी हार्डी ऐंड हीर' में गाने का मौका दिया और अन्य गाने भी गवाए।

Next Story