
वीडियो वायरल: टोस्ट के साथ कारीगरों ने जो किया उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

यह घटना कहां की है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, मामला बेहद गंभीर है। क्योंकि, लोगों की जिंदगी के साथ ये जिस तरह से ये लोग 'खिलवाड़' कर रहे हैं वह दंडनीय है। ऐसे में सेशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जहां पर टोस्ट पर कारीगर पैर रखे हुए हैं और उसमें थूक लगाकार कर पैकिंग कर रहे हैं उसे देखकर कोई भी चौंक जाएगा।
वायरल वीडियो में टोस्ट के साथ कारीगरों ने जो किया उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं काफी मात्रा में टोस्ट बनकर तैयार है और उसकी पैकिंग हो रही है। टोस्ट को पैक करने में कई कारीगर लगे हुए हैं। लेकिन, कोई टोस्ट पर पैर रखकर बैठा हुआ है। तो कोई जानकर बूझकर कैमरे की ओर देखकर टोस्ट में थूक लगा रहा है और फिर उसे पैक कर रहा है।
देखें वीडियो...
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'giedde' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और अब तक हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वीडियो पर लोग जमकर भड़क रहे हैं। किसी का कहना है कि आज के बाद टोस्ट खाना बंद। किसी का कहना है कि ये बहुत गलत बात है। जबकि, किसी का कहना है कि इन सबकी की गिरफ्तारी होनी चाहिए।




