वायरल

Viral Video: दादी ने चुपके से किया किस तो ऐसे शरमा गए दादा, वीडियो मचा रहा धमाल

Arun Mishra
14 Sep 2021 9:29 AM GMT
Viral Video: दादी ने चुपके से किया किस तो ऐसे शरमा गए दादा, वीडियो मचा रहा धमाल
x
एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें एक दादी ने चुपके से दादा को किस किया।

कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। ये कब, कहां, किससे हो जाए कुछ कहा नहीं जाता है। कई बार बुढ़ापे में भी ऐसा प्यार देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर हमें सीख भी मिलती है। सोशल मीडिया पर भी 'दादा-दादी' के प्यार वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देखकर लोग भावुक भी होते हैं और उनकी तारीफ भी करते हैं। कई वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं कि उन पर लाखों-करोड़ों व्यूज आते हैं और देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें एक दादी ने चुपके से दादा को किस किया। इस पर दादा ने जो रिएक्शन दिया उसने लोगों का दिल जीत लिया।

वायरल हो रहे इस वीडियो में वैसे तो सबकुछ सामान्य लगता है। लेकिन, महज 7 सेकेंड के इस वीडियो में लोगों को ऐसा कुछ देखने को मिल गया जिसने दिल जीत लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं 'दादा-दादी' बड़े आराम से बैठे हैं। दिखने में दोनों बेहद सामान्य लग रहे हैं। दादा के हाथ में एक छड़ी है और उन्होंने सिर पर गमछा बांध रखा है। अचानक दादी, दादा को किस कर देती है। जिससे दादा शरमा जाते हैं और स्माइल करते हुए मस्त एक्सप्रेशन देते हैं। फिर दोनों हंसने लगते हैं।

देखें वीडियो...

लोगों का दिल जीत रहा वीडियो

जिसने भी इस वीडियो को देखा वह झूम उठा। लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है। दिल जीतने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'kethamma__avva' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों को लोग देख चुके हैं। जबकि, छह लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किए हैं।

Next Story