वायरल

Viral: टीवी पर चिड़िया को देखकर बिल्ली ने लगाई ऐसी छलांग, वीडियो देख छूट गई लोगों की हंसी

Special Coverage Desk Editor
19 Dec 2021 3:22 PM IST
Viral: टीवी पर चिड़िया को देखकर बिल्ली ने लगाई ऐसी छलांग, वीडियो देख छूट गई लोगों की हंसी
x
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बिल्ली का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक बिल्ली ने चिड़िया का शिकार करने के लिए टीवी पर छलांग लगा दी और फिर जो हुआ उसे देखकर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन पशु-पक्षियों के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इनमें कई वीडियो देखकर हमें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है, लेकिन अब इसी कड़ी में एक नया वीडियो शामिल हो गया है. जिसे देखने के एक नया वीडियो इस लिस्ट में शामिल हो गया है. जिसे देख हर कोई हैरान हो रहा है.

बिल्लियां कमाल की शिकारी होती हैं, फिर चाहे वो घर में रहने वाली पालतू बिल्ली हो या फिर जंगल में रहने वाली शिकारी बिल्ली. इसी बात को साबित करने वाला एक मजेदार वीडियो ट्विटर पर खूब पसंद किया जा रहा है. जिसमें एक पालतू बिल्ली चिड़िया को शिकार बनाने के बिना सोचे-समझे ऊंची छलांग लगाती है और चिड़िया पर अटैक करती है, जिसके बाद वो धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ती है.

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बिल्ली और एक कुत्ता दोनों मिलकर टीवी देख रहे होते हैं. टीवी देखते समय अचानक स्क्रीन पर चिड़िया दिखाई देती है. बिल्ली को लगता है कि वो असली चिड़िया है, लिहाजा चिड़िया को देखते ही वो जोर से छलांग लगाती है, लेकिन टीवी पर छलांग लगाते ही बिल्ली मौसी जोर से जमीन पर गिर जाती है. जिसे देखकर लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही है.

ये देखिए वीडिय

इस मजेदार वीडियो को ट्विटर पर @buitengebieden_ नाम के पेज से शेयर किया गया है. जिसे खबर लिखे जाने तक 2.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. जबकि इस वीडियो को देखकर लोगों ने हैरान करने वाले कमेंट्स भी किए हैं.

सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों को तेजी से पसंद आ रहा है. यही वजह है कि कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कराई. एक यूजर ने कहा कि ये नजारा वाकई मजेदार है, इसे देखने के बाद मेरी हंसी नहीं रुक रही है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इसलिए मेरी बिल्ली टैबलेट देखती है टीवी नहीं,इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस वीडियो की अलग-अलग अंदाज में तारीफ की.

Next Story