लाइफ स्टाइल

विदाई में दहाड़े मारकर रो रही थी दुल्‍हन, दुल्‍हे ने किया कुछ ऐसा कि चुप हो गई, देखें वीडियो

Special Coverage Desk Editor
12 Jan 2022 6:57 PM IST
विदाई में दहाड़े मारकर रो रही थी दुल्‍हन, दुल्‍हे ने किया कुछ ऐसा कि चुप हो गई, देखें वीडियो
x
विदाई के बाद दुल्‍हन का रोते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे इस वीडियो में दूल्‍हे का दुल्‍हन को चुप कराने का अंदाज नेटीजन्‍स को भा गया है । आप भी देखें ।

New Delhi, Jan 12: सोशल मीडिया पर कई मजेदार चीजें अकसर देखने को मिलती रहती हैं, कई वीडियोज तस्‍वीरें अकसर ही वायरल हो जाते हैं । बच्‍चों के बड़ों के शादी के पार्टी के डांस के नाचने के हंसने के और गाने के भी कई वीडियो आप देखते ही होंगे । ऐसा ही एक वीडियो रोने का वायरल हो रहा है । जी हां, दुल्‍हन की विदाई का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । लेकिन लोग इस मगरमच्‍छ के आंसू बता रहे हैं । मजेदार वीडियो आर्टिकल के अंत में देख सकते हैं ।

दूल्‍हा-दुल्‍हन का वीडियो वायरल

अपनी विदाई में रोने वाली दुल्‍हन अब विरले ही मिलती हैं, लेकिन कई होती हैं जिन्‍हें रोने का रिवाज पूरा करना होता है । ऐसा हम नहीं इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं । नेटिजन्‍स के बीच ये वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है । कहा जा रहा है कि दुल्हनिया विदाई में नकली आंसू निकालती दिखाई दे रही है ।

दूल्‍हे से लिपटकर रोई

दरअसल, विदाई में गाड़ी में बैठने के बाद ये दुल्हन बहुत बुरी तरह रोने की एक्टिंग कर रही है । ऐसे में सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सब कुछ भूलकर ये दुल्हन अपने दूल्हे के ही गले लगकर रोने लगती है ।

दूल्हे ने कराया चुप

दुल्हन के यूं बिलख-बिलख कर रोने पर दूल्हा उसे चुप कराता दिखाई दे रहा है । हैरानी की बात ये कि दूल्हे के चुप कराते ही ये दुल्हन एकदम शांत हो जाती है । सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कमेंट बॉक्स में इसे दुल्हन की नौटंकी बताया जा रहा है । कुछ ने दुल्हन के आंसूओं को मगरमच्छ के आंसू करार दिया है ।

Next Story