
इस महिला पुलिस की सच्चाई जान चौंक जाएंगे आप, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर कोई भी फोटो वायरल होते देर नहीं लगती है। कब क्या वायरल हो जाए किसी को नहीं मालुम। इन दिनों इस महिला पुलिस कि तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जानिए वायरल हो रही फोटो कि हकीकत।
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस महिला को पंजाब पुलिस की नई एसएचओ बता रहे हैं। तो कई यूजर्स इस महिला की खूबसूरती की खूब तारीफ कर रहे है। वायरल हो रही तस्वीरों में महिला ने पंजाब पुलिस की यूनिफार्म पहन रखी है। जबकि इस फोटो की सच्चाई कुछ और है जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे।
दरअसल, ये फोटो एक्ट्रेस कायनात अरोरा की है। कायनात, खूबसूरत दिव्या भारती की बहन हैं। खूबसूरती के मामले में कायनात अपनी बहन से कम नहीं हैं। कायनात की पुलिस यूनिफार्म वाली तस्वीर के बारे में बात करें तो ये तस्वीर उनकी शूटिंग के समय की है।
इस तस्वीर के बारे में खुद कायनात ने सोशल मीडिया पर बताया। उन्होंने लिखा, मेरी फोटो पंजाब पुलिस की एसएचओ बताकर शेयर की जा रही है, जो कि गलत है।
A post shared by Kainaat Arora ( Babyjaan ) (@ikainaatarora) on




