- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- बाबुल सुप्रियो ने...
बाबुल सुप्रियो ने दिखाई अपनी दरिया दिली,कैंसर पीड़ित मां की बात मानी
पश्चिम बंगाल की जाधवपुर यूनिवर्सिटी में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के खिलाफ भीड़ के प्रदर्शन और हमले के मामले में नया मोड़ आया है. बाबुल सुप्रियो अब खुद पर हमला करने वाले एक छात्र पर एफआईआर दर्ज नहीं कराएंगे.
दरअसल उन्होंने ये निर्णय हमला करने वाले छात्र की मां की भावुक अपील के बाद लिया है. छात्र की मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसमें उसने बताया कि वह खुद कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं. ऐसे में उनके बेटे के खिलाफ बाबुल सुप्रियो एफआईआर दर्ज न कराएं.
छात्र की मां के वीडियो को ट्वीट करते हुए बाबुल सुप्रियो ने जवाब दिया, चिंता मत करो चाची मैं आपके बेटे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाऊगा. मैं उसकी गलतियों से सीखना चाहता हूं. मैंने किसी के खिलाफ कोई एफआईआर नहीं की है. मैं किसी को कुछ भी नहीं होने दूंगा. आप चिंता मत करो. जल्द ही ठीक हो जाओ।
চিন্তা করবেন না মাসিমা - আমি কোনো ক্ষতি করবো আপনার ছেলের !! ওর ভুল থেকে ও শিক্ষা নিক এটাই চাই ! আমি নিজে কারো বিরুদ্ধে কোনো FIR তো করিইনি - কারোকে করতেও দিইনি - আপনি দুশ্চিন্তা করবেন না - তাড়াতাড়ি সেরে উঠুন মাসিমা !
— Babul Supriyo (@SuPriyoBabul) September 21, 2019
আমার প্রণাম নেবেন 🙏 pic.twitter.com/6YBgpKPqpo
बतादे कि बाबुल सुप्रियो गुरुवार को कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे थे, जहां उन्हें वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े छात्रों के एक समूह ने घेर लिया था. कुछ छात्रों ने उन पर हमला भी कर दिया था. इस घटना से जुड़े वीडियो और फोटो सामने आने पर इन छात्रों की पहचान हो गई थी. इसके बाद इनके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई थी.
सुप्रियो ने दावा किया था कि वामपंथी छात्रों ने उन्हें थप्पड़ व घूंसे मारे थे और उन्हें काफी देर तक बंधक बनाकर रखा था. इस घटना के एक दिन बाद बाबुल सुप्रियो ने शुक्रवार को एक साथ कई ट्वीट किए।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "इन कायरों को जादवपुर विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल नहीं करने दिया जाएगा. आपको हम तलाश लेंगे. मगर चिंता मत कीजिए, आपके साथ उस तरीके से नहीं पेश आया जाएगा, जैसे आप मेरे साथ पेश आए."