- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- बीजेपी सांसद अर्जुन...
बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह को मिली 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा, बम से घर पर हुआ था हमला
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की बैरकपुर लोकसभा सीट से सांसद अर्जुन सिंह को 'जेड' कैटिगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। CISF ने मंगलवार से नेता को सुरक्षा मुहैया कराने की जिम्मेदारी संभाली है। गृह मंत्रालय ने इस बारे में 13 सितंबर को आदेश जारी किया था। बता दें कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर बदमाशों द्वारा बम फेंकने की घटना के एक हफ्ते से भी कम समय बाद मंगलवार सुबह उनके घर के बाहर इसी तरह के विस्फोट होने की जानकारी मिली थी। सिंह ने आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सदस्य उनकी जान लेने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि सुबह करीब 9.10 बजे, सिंह के भाटपाड़ा आवास से करीब 200 मीटर की दूरी पर खाली पड़ी जमीन पर बम विस्फोट हुए। इससे पहले NIA ने 8 सितंबर की घटना की जांच सोमवार को अपने हाथ में ली थी जिसमें बीजेपी सांसद के आवास का गेट आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। सिंह ने आरोप लगाया कि इस हमले की योजना तृणमूल कांग्रेस द्वारा उन्हें, उनके परिवार के सदस्यों और उनके करीबी लोगों को मारने के लिए बनाई गई थी।
सिंह ने 8 सितंबर की घटना के बाद आरोप लगाते हुए कहा था, 'तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोई पहली बार मेरे घर पर हमला नहीं किया है। वे मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं। कल रात ही मेरी पार्टी ने मुझे भवानीपुर विधानसभा सीट का पर्यवेक्षक बनाने का फैसला किया और आज सुबह बम फेंके गए। यह एक सुनियोजित हमले के अलावा और कुछ नहीं है। वे मुझे और मेरे लोगों को मारने की कोशिश कर रहे हैं। यह बंगाल में गुंडाराज है।' वहीं, TMC के उत्तर 24 परगना के अध्यक्ष पार्थ भौमिक ने आरोपों को खारिज कर दिया था।