- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- कोलकाता
- /
- जय श्री राम बोलते ही...
जय श्री राम बोलते ही मार दी बंगाल में गोली, चाय की दुकान पर बैठा था BJP कार्यकर्ता
बीते लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल (West Bengal) में जय श्री राम (Jai Shri Ram) को लेकर खूब बवाल हुआ. तमाम वीडियो सामने आए जिनमें देखा गया कि राम का नाम सुनते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भड़क गयीं. बीजेपी जय श्री राम बोलने पर अपने कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप लगाती आई है.
बंगाल से फिर एक बार कुछ ऐसा ही मामला सामने आ रहा है. बीजेपी के एक 38 साल के कार्यकर्ता को गोली मार दी गयी. बीजेपी का आरोप है कि उसने जय श्री राम बोला तभी टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उसे गोली मार दी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर की है. जहां गुरुवार शाम बीजेपी कार्यकर्ता राम प्रसाद मंडल बरुईपुर में एक चाय दुकान पर बैठा हुआ था.
बताया जा रहा है कि वह वहां भाजपा नीत केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र कर रहा था और 'जय श्री राम' का नारा लगा रहा था तभी उसकी तृणमूल कार्यकर्ताओं के साथ कहासुनी हो गई. सूत्रों ने यह भी बताया कि तभी उसके और तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. इसके बाद उन लोगों ने उससे 'जय श्री राम' का नारा लगाना कथित तौर पर बंद करने को कहा था.
रामप्रसाद के भाई निमाई मंडल ने कहा, 'मैं थोड़ी देर के लिए बाहर गया था और जब मैं वापस आया तो मैंने देखा कि मेरा भाई पैर पर लगी चोट के कारण बैठा हुआ है. उसने बताया कि उसे गोली मारी गई है. मेरी दुर्गा पूजा के फंड को लेकर एक समूह से लड़ाई हुई थी. हो सकता है कि उन्होंने मेरे भाई पर हमला किया हो. इसके अलावा मेरा भाई सड़कों पर जय श्री राम का नारा लगाता था जो दूसरा कारण हो सकता है. पहले भी उसपर दो बार हमला किया जा चुका है.' हालांकि, तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया और दावा किया कि यह हमला बीजेपी की अंदरूनी कलह का नतीजा है. उन्होने बीजेपी पर मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया.