कोलकाता

बंगाल में महिला CM के रहते महिलाओं के साथ अपराध होना शर्मनाक, TMC सांसद ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Sakshi
14 April 2022 12:03 PM GMT
बंगाल में महिला CM के रहते महिलाओं के साथ अपराध होना शर्मनाक, TMC सांसद ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल
x
तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress ) के सांसद सौगत रॉय ने अब पश्चिम बंगाल (West Bengal) में अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress ) के सांसद सौगत रॉय ने अब पश्चिम बंगाल (West Bengal) में अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनहोंने पश्चिम बंगाल (West Bengal) में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को शर्मनाक बताया है। आपको बता दें कि सौगत रॉय का यह बयान बंगाल के नदिया जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना के बाद आया है। तृणमूल सांसद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध इसलिए शर्मनाक है क्योंकि यहां खुद एक महिला मुख्यमंत्री हैं।

इंडिया टुडे (India Today) की रिपोर्ट के मुताबिक सौगत रॉय (Saugata Roy) ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर सभी चिंतित हैं। हमें इन मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी होगी। अगर ऐसी कोई घटना होती है तो इससे निपटने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिस राज्य में खुद मुख्यमंत्री एक महिला हो वहां ऐसे अपराध हों यह शर्मनाक है। मुझे उम्मीद है कि पुलिस और प्रशासन इस बात का ध्यान रखेगी।

आपको बता दें कि नदिया में हुई घटना के बाद ममता बनर्जी के बयान की काफी आलोचना हो रही है। दरअसल के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि जो कहानी वे दिखा रहे हैं कि एक नाबालिग की मौत बलात्कार के कारण हुई है, क्या आप इसे बलात्कार कहेंगे? क्या वह गर्भवती थी या उसका प्रेम संबंध था? क्या उन्होंने पूछताछ की है? मैंने पुलिस से पूछा है। उन्होंने गिरफ्तारियां की हैं। मुझे बताया गया कि लड़की का लड़के के साथ अफेयर था। सीएम के इस बयान को शर्मनाक बताया गया है।

ममता बनर्जी ने कहा था कि यह एक प्रेम प्रसंग था और इसकी पुष्टि हो गई क्योंकि परिवार को इसके बारे में पता था। अगर कोई कपल किसी रिश्ते में है, तो क्या मैं उसे सरकार रोक सकती है, यह यूपी नहीं है, हम यहां लव जिहाद नहीं करते हैं। यह उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता है। लेकिन अगर कोई गड़बड़ी होती है तो पुलिस दोषियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाएगी। आपको बता दें कि नदिया के इस मामले में एक संदिग्ध को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Next Story