दूल्हे ने दुल्हन के सामने रखी वर्जिनिटी टेस्ट की मांग, बिन दुल्हन ही लौटी बारात

बिहार के मोतिहारी जिले से निकलकर वर्जिनिटी टेस्ट का यह विचित्र मामला सामने आ रहा है।

Update: 2022-11-20 06:15 GMT

आज के आधुनिक युग में भी लोग अजीब-गरीब चीजों की मांग करते हैं। आए दिन ऐसे अजीब मामले देखने को मिलते रहते हैं। ताजा मामला प्रकाश में आया है बिहार के मोतिहारी जिले से, जहां दूल्हे ने दुल्हन से वर्जिनिटी टेस्ट की मांग रख दी।

दरअसल शादी के बाद विदाई के समय दूल्हे ने दुल्हन की वर्जिनिटी टेस्ट के बाद साथ रखने की कही बात। दूल्हे की डिमांड सुनकर दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए और बारात को बंधक बना लिया। दो दिन तक पंचायत हुई लेकिन बात नहीं बनी। इस बीच दूल्हा पक्ष ने तुरकौलिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। मामला तुरकौलिया थाना के चारगहा का बताया जा रहा है। बारात बेतिया जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र से आयी थी। चरगाहा में दुल्हा समेत आधा दर्जन बाराती दो दिनों से बंधक बने हैं। दुल्हा के परिजनों ने बारातियों को छुड़ाने के लिए थाने में आवेदन दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने में जुटी है।

जानिए क्या है पूरा मामला

बताया जाता हैं कि तुरकौलिया थाना के चारगाहा में मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर शेख गांव के निर्मल बैठा के पुत्र सूरज बैठा की बारात आई थी। यहां सूरज बैठा की शादी स्वर्गीय गुदरी बैठा की बेटी नीतू कुमारी के साथ 16 नवम्बर को थी। बैंड बाजे के साथ बारात चढ़ी। सभी बारातियों ने नाश्ता-खाना खाया। फिर जयमाला में दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को माला व अंगूठी पहनायी। शादी में जितनीं रश्में होती हैं, वो सभी धूमधाम से हुईं।बारात विदाई होने की बात आई तो लड़का और लड़की पक्ष में किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं होने लगी। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि लड़की वालों ने पेपर बनाने की बात कही है, ताकि उनकी लकड़ी को ससुराल में दिक्कत न हो। इस पर दूल्हे को गुस्सा आ गया।

दूल्हा बोला पहले कराओ वर्जिनिटी टेस्ट

दूल्हे ने लड़की के घर वालो से कहा कि पहले आप अपनी बेटी का मेडिकल टेस्ट कराएं कि वो वर्जिन है कि नहीं। अगर टेस्ट में पास होगी तब मैं उसे अपने साथ रखूंगा। दूल्हे की बात सुनकर गांव के लोग आक्रोशित हो गए और धक्का मुक्की करने लगे। 

लड़की पक्ष का कहना था कि लड़का शराब पीकर आया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि लड़की पक्ष के दूल्हा, उसके पिता, दो बहनोई और तीन गाड़ियों के साथ उसके ड्राइवर को बंधक बना लिया। वहीं लड़की की विदाई नहीं करने व जो लड़की शादी में खर्च हुआ है, उसकी भरपाई करने के बाद ही बंधक बने दुल्हा और अन्य को छोड़ने पर लड़की पक्ष अड़ा हुआ है। 

Tags:    

Similar News