UP News: नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था अजगर, ग्रामीणों ने खींचकर बाहर निकाला

यह अजब गजब मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का है।

Update: 2023-09-26 07:30 GMT

बस्ती जिले के भदेश्वरनाथ मंदिर के पास कुआनो नदी के किनारे 20 फिट के विशालकाय अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया। आसपास के युवकों और ग्रामीणों ने देखा तो अजगर को पूंछ पकड़कर अपने तरफ खींच लिया। खुद को घिरता देख अजगर ने नील गाय के बच्चे को उगल दिया। इसके बाद झाड़ियों में घुस गया। युवकों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि भदेश्वरनाथ के कुछ युवक एक व्यक्ति की तलाश में गए थे। वह व्यक्ति घर से गायब है।

युवकों ने खींचकर बाहर निकाला 

युवकों ने अजगर को नीलगाय के बच्चे को निगलते देखा तो अंकित, अमरेश, पंकज, आजाद, कपूर आदि उसके पास पहुंच गए। इन लोगों ने अजगर को घेर लिया। उसकी पूंछ को पकड़कर खींचने लगे। खुद को घिरा महसूस कर अजगर ने नीलगाय को उगल दिया।

युवकों ने अजगर को नीलगाय के बच्चे को निगलते देखा तो अंकित, अमरेश, पंकज, आजाद, कपूर आदि उसके पास पहुंच गए। इन लोगों ने अजगर को घेर लिया। उसकी पूंछ को पकड़कर खींचने लगे। खुद को घिरा महसूस कर अजगर ने नीलगाय को उगल दिया। हालांकि तब तक नीलगाय के बच्चे की मौत हो चुकी थी।

अजगर चला गया नदी में 

नीलगाय को अजगर ने उगला तो उसकी हरकतों में काफी तेजी आ गई। युवक भी यह कहते हुए पीछे हट गए कि उन्होंने अजगर के पेट से नीलगाय निकाल लिया। नीलगाय के बच्चे को उगलने के बाद अजगर पहले झाड़ियों में घुसा और वहां से होते हुए कुआनो नदी में चल गया। बस्ती कोतवाली क्षेत्र में भदेश्वरनाथ मंदिर से आगे कुआनो नदी बहती है। नदी उस पार चंदो गांव है। नदी के किनारे का यह वीडियो चंदो गांव के चार युवकों ने ही बनाया है।

Tags:    

Similar News