थाने में शराब नष्ट करते समय हादसा पुलिसकर्मी,दो चौकीदार झुलसे, हालत गंभीर
थाना झिंझाना में मालखाने में जमा शराब के विनष्टीकरण के दौरान आग लग जाने से हुई दुर्घटना;
शामली अमर राठी
जनपद के झिंझाना थाने में शराब नष्ट करते समय एक बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी और दो चौकीदार समेत चार लोग झुलस गए, जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना आज उस समय हुई जब कोर्ट के आदेश पर करीब 350 शराब की पेटियों को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही थी। शराब नष्ट करने वाले कर्मचारियों ने एक प्लास्टिक के कट्टे में आग लगाकर शराब के ढेर में डाल दिया।
इससे गैस बनी और तेज धमाका हो गया, जिसके बाद आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल जॉनी और कांस्टेबल ललित कुमार, साथ ही चौकीदार नवाब और सुनील झुलस गए।
घटना के समय थाना समाधान दिवस के चलते एसडीएम ऊन और सीओ कैराना भी मौके पर मौजूद थे। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, और एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रेफर किया गया है।
हालांकि, मौके पर मौजूद एसडीएम और सीओ घायलों का हाल जानने अस्पताल नहीं पहुंचे। घटनास्थल पर अभी भी रुक-रुक कर आग जल रही है और धमाके हो रहे हैं।