पुलिस वर्दी में आए बाइक सवार, नोएडा में तैनात महिला पुलिसकर्मी की ससुराल में ठगी कर हुए फरार

जयप्रकाश ने बताया कि उसने एक घंटे से ज्यादा तक उक्त पुलिसकर्मियों का इंतजार किया, लेकिन वे नहीं आए;

Update: 2026-01-12 16:02 GMT

शामली अमर राठी 

शामली बुटराडी गांव में दो बाइक सवार युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर किसान से 25 हजार रुपये ठग लिए। उन्होंने किसान की पुलिस में तैनात पुत्रवधू को जानने का दावा किया। विश्वास में लेकर पैसे ठगने के बाद वे फरार हो गए। पीड़ित जयप्रकाश सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी।

पुलिस वर्दी में आए बाइक सवार, नोएडा में तैनात महिला पुलिसकर्मी की ससुराल में ठगी कर हुए फरार

खुद को शामली की लाक चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बताकर बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों ने बुटराडी गांव के एक किसान से 25 हजार रुपये की नकदी ठग ली। पीड़ित की पुत्रवधू भी पुलिस में है और फिलहाल उनकी तैनाती नोएडा जिले में है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।


Full View


कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटराडी निवासी जयप्रकाश सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ जनवरी की दोपहर पुलिस की वर्दी पहने बाइक सवार दो युवक उसके घर पर आए तथा कहा कि वे लाक चौकी पर तैनात हैं और वह उनके पुत्र की पत्नी को भी जानते हैं, उन्होंने साथ ही ट्रेनिंग भी ली है तथा पोस्टिंग पर भी साथ रहे।

किसान ने बताया कि उक्त दोनों पुलिसकर्मियों ने उससे पांच हजार रुपये की मांग की, उसने उन पर विश्वास कर लिया और मकान के अंदर पैसे लेने चला गया, इस दौरान एक युवक उसके पीछे घर के अंदर आ गया और उसने कहा कि आपके पास जितने हैं, उतने दे दीजिए, एक घंटे में आपके पैसे लौटा देंगे जिस पर उसने 25 हजार रुपये उक्त पुलिस की वर्दी पहने युवक को दिए।

पुलिसकर्मियों ने उसे एक मोबाइल नंबर दिया तथा बाइक पर बैठकर चले गए। जयप्रकाश ने बताया कि उसने एक घंटे से ज्यादा तक उक्त पुलिसकर्मियों का इंतजार किया, लेकिन वे नहीं आए, उसने मोबाइल नंबर पर भी संपर्क किया, लेकिन वह नहीं मिल पाया, जिसके बाद उसे ठगे जाने का अहसास हुआ.


Full View


Similar News