एक पुलिस कांस्टेबल की आदर्श पत्नी और एक आदर्श डीसीपी

Update: 2021-07-22 13:40 GMT

श्रीनारायण तिवारी 

ये लड़की बाल-विवाह की शिकार थी। 14 साल की उम्र में एक पुलिस कांस्टेबल से इसकी शादी हुई। 18 साल की उम्र में ये 2 बच्चों की माँ बन गयी।

एक दिन उसने अपने पति को अपने से बड़े ऑफिसर्स को सलाम करते देखा। जिज्ञासावश उसने पति से उनके बारे में पूछा। पति ने समझाया कि ये I.G, D.I.G , कम उम्र में UPSC पास करके IPS officer बने हैं।

"मुझे भी बनना है..." उसने अपने पति से कहा। पति दिल का अच्छा आदमी था, बीवी को गृहस्थी का गुलाम नहीं समझता था। उसने समझाया कि उसको matriculation, intermediate degree exams सब pass करने होंगे और फिर UPSC का exam देना होगा।

उसने सारे Exam clear करे, फिर पति ने उसको UPSC कोचिंग के लिए चेन्नई भेजा, ये आश्वासन देकर की "बच्चों की चिंता मत करना और खूब मन लगाकर पढ़ाई करना।

जब वो UPSC में 3 बार फेल हुई तो पति ने उसको वापिस घर आने को कहा। उसने एक और कोशिश की विनती करी और पति मान गया।

उसने UPSC clear किया और उसको IPS मिला।

नाम........ N.Ambika

IPS Mumbai Maharashtra

आज अम्बिका बहुतों के लिए एक स्वाभिमानी रोल मॉडल हैं।

हम सब में ऐसी कई अम्बिका छुपी हैं। ऐसे कई अच्छे अंडरस्टैंडिंग पति भी हैं, जिनकी यहाँ तारीफ करना अति आवश्यक है। आशा करता हूँ इनसे प्रेरणा लेकर हम सब प्रोत्साहित हो सकें।

Similar News