जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 12 जनवरी 2018) का राशिफल

Update: 2018-01-11 23:30 GMT

 तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज वाणी में सौम्‍यता तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

 वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मानसिक असंतोष बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से सम्‍पत्‍ति में निवेश कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं।

 धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। सम्‍पत्‍ति से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता का सानिध्‍य एवं सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

 कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्‍मविश्ववास से लबरेज रहेंगे। लेकिन क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

 मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यभाव में वृद्धि संभव है।


Similar News