जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 16 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज भाइयों से संबंधों में सुधार होगा। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन आत्मसंयत रहें। अति उत्साही होने से बचें। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। परिवार से दूर रहेंगे।