जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 18 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज शुक्रवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल

Update: 2018-05-17 23:45 GMT

 तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज वस्‍त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। संतान का सहयोग मिलेगा। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। धन की प्राप्‍ति हो सकती है।

 वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज भवन का सम्पत्‍ति का विस्तार हो सकता है। कुटुम्‍ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्‍ति हो सकती है। संचित धन में वृद्धि होगी।

 धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना पड़ सकता है। आज आय में वृद्धि होगी।

 मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। किसी सम्‍पत्ति से धनार्जन के योग भी बन रहे हैं।

 कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज महत्‍वाकांक्षाओं में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं का वश में रखें। साथ ही आज किसी मित्र का आगमन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

 मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज परिवार की समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। साथ ही खर्चों की अधिकता रहेगी। आज के दिन रहन-सहन कष्‍टमय हो सकता है। और भाइयों से विरोध रहेगा।

Tags:    

Similar News