तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। मित्रों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में मतभेद रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शिक्षा में व्यवधान आएंगे।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कुछ पुराने साथियों से भेंट हो सकती है। सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं।