आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। दैनिक रहन-सहन व्यवस्थित रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। फिर भी आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। क्रोध की गति में कमी आएगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा कष्टदायी हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज क्रोध एवं आवेश की अतिरेक से बचें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
और राशि अगले पेज पर देखें।