जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 15 जनवरी 2018) का राशिफल

Update: 2018-01-14 23:30 GMT

 तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

 वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज वाणी में सौम्‍यता रहेगी। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि संभव है।

 धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी सम्‍पत्‍ति से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं।

 मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्‍मसंयत रहें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

 कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। मित्र के सहयोग से आय के साधन विकसित हो सकते हैं।

 मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक समस्‍याएं बढ़ेंगी। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।


Similar News