जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 19 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज सोमवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

Update: 2018-03-19 05:38 GMT

 तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज वाणी में सौम्‍यता रहेगी। लेकिन आत्मसंयत भी रहें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

 वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

 धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्‍च शिक्षा या शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आलस्य की अधिकता रहेगी। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धार्मिक एवं शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

 कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। भौतिक सुखों का विस्तार होगा।

 मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

Tags:    

Similar News