जानिये क्या कहते है आपके सितारे, आज का राशिफल

आज ब्रहस्पतिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल;

Update: 2018-05-24 07:18 GMT


आज ब्रहस्पतिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मई 2018 के अंतिम दिनों में बुध ग्रह राशि बदलने वाला है। बुध 27 मई को मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य वृष राशि में है। मंगल धनु में, गुर ग्रह तुला में वक्री है। शुक्र मिथुन राशि में है। शनि धनु में, राहु कर्क में और केतु मकर राशि में स्थित है। ग्रहों की इस स्थिति के आधार पर यहां जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक 26 मई तक का समय आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है...

मेष- 27 मई तक बुध इसी राशि में रहेगा, इसके बाद वृषभ में प्रवेश करेगा। चतुर्थ चंद्र के कारण कार्य में रुकावट आ सकती है। समाज में विरोध हो सकता है। किसी से उलझे नहीं। मंगलवार की शाम से समय पक्ष का हो जाएगा। धन की वृद्धि के साथ कार्य में तेजी आएगी। बुधवार को यात्रा का योग है। गुरुवार और शुक्रवार को धार्मिक कार्य, शनिवार को मनोरंजन पर व्यय होगा।
क्या करें- शिवालय में घी का दीपक जलाएं
वृषभ-सहयोग की अपेक्षाएं पूर्ण होंगी और कार्य समय पर संपंन होंगे। बुधवार और गुरुवार को धन की कमी से परेशान होना पड़ सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। ऋण संबंधी मामलों में परेशानी हो सकती है। शुक्रवार को समस्याओं में कमी आएगी। शनिवार परिवार के साथ व्यतीत होगा।
क्या करें-दुर्गाजी के सामने घी का दीपक जलाएं।
मिथुन- समय अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सभी ओर से प्रशंसा मिलेगी। सहयोग भी मिलेेगा। धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। नए लोगों से संपर्क बनेगा। कार्य समय पर होंगे। गुरुवार की शाम को कीमती सामान को बचाएं। शुक्रवार और शनिवार को व्यय की अधिकता रहेगी। कार्यस्थल पर अनचाहे विवाद का सामना हो सकता है।
क्या करें-गणेशजी को लाल फूल चढ़ाएं।
कर्क-इस सप्ताह में कोई बड़ी परेशानी आने की संभावना नहीं है। कार्य विस्तार के साथ, धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। काम के नए प्रस्ताव मिलेंगे। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा। स्थाई संपत्ति से आय हो सकती है। सप्ताहांत में बड़ा काम बनने के आसार हैं।
क्या करें-कृष्णजी का सफेद फूल चढ़ाएं।
सिंह-मंगलवार की सुबह तक परेशानी रह सकती है। तनाव बना रहेगा। आय भी कम रहेगी। दोपहर से काम में तेजी आएगी और आय में भी सुधार हो सकता है। संतान सहयोग प्रदान करेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। मांगलिक कार्यों में जाने का मौका प्राप्त होगा। शनिवार को मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।
क्या करें-शिवजी को चंदन तिलक लगाएं।
कन्या-चंद्र की गति बुधवार और गुरुवार को समस्याएं उत्पन्न करने वाली हो सकती है। इन दो दिनों में विवाद से बचें और व्यय की अधिकता भी होगी। शेष दिनों में अच्छी आय और सहायता मिलेगी। नए काम भी मिलेंगे और मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थान पर वर्चस्व बना रहेगा।
क्या करें-गणेशजी को मिठाई का भोग लगाएं।

आगे पढ़े

Similar News