जानिये क्या कहते है आपके सितारे, आज का राशिफल

आज ब्रहस्पतिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल;

Update: 2018-05-24 07:18 GMT

तुला-वक्री गुरु का गोचर है। संतान से सहयोग और खुशी का समाचार प्राप्त होगा। नई जगहों पर जाने का मौका मिलेगा। कार्य समय पर पूरे होंगे। पराक्रम भी श्रेष्ठ रहेगा। विरोधी भी पीछे हटेंगे। शुक्रवार और शनिवार को समय चिंताजनक हो सकता है। हर काम को सावधानी पूर्वक करें। अति आत्मविश्वास में न रहें।

क्या करें- हनुमानजी के सामने तेल का दीपक जलाएं।

वृश्चिक-सूर्य की दृष्टि बनी हुई है। आय पूरे सप्ताह अच्छी बनी रहेगी। चिंता अनावश्यक रहेगी और भ्रम की स्थिति रहेंगी। बुरे सपने आ सकते हैं। सरकारी कार्य में देरी होगी और विवादित मामले सुलझाने में दिक्कतें आएंगी। ऋण संबंधी मामलों में राहत प्राप्त होने के योग है। सप्ताहांत में प्रसिद्ध लोगों से संपर्क होगा।

क्या करें-शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाएं।

धनु-वक्री शनि इसी राशि में है। सप्ताह आरंभ में आय कम रहेगी और समस्याओं से सामना होगा। पुराने विवाद के दुष्परिणाम मिल सकते हैं। बुधवार से स्थितियों में सुधार होगा। आय में सुधार के साथ संभलने का मौका प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र के विस्तार का मन होगा। सप्ताह अंत में परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा।

क्या करें-श्रीकृष्ण को दूध का भोग लगाएं।

मकर- उच्च का मंगल और केतु इसी राशि में हैं। समस्याएं समाप्त होंगी और विवादित मामलों में विजय मिलेगी। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। आय भी अच्छी बनी रहेगी। बुधवार और गुरुवार को व्यय अधिक रहेगा और परेशानी आ सकती है। शुक्रवार को समय पक्ष का रहेगा। शनिवार को शांति पूर्वक समय बीतेगा।

क्या करें-शिव मंदिर में त्रिशुल पर चंदन अर्पण करें।

कुंभ-राशि स्वमी शनि का असर है। भाग्य का साथ मिलेगा। साथियों से आगे निकलने का मौका प्राप्त होगा। चंद्र की गति आय को अच्छा बनाएगी। सहयोग भी प्राप्त होगा। मन इच्छित काम नहीं मिलने से मन उदास रहेगा। सप्ताहांत में कुछ गड़बड़ हो सकती है। शुक्र और शनिवार को शांत रहें, सतर्क रहें।

क्या करें-पार्वतीजी को लाल फूल चढ़ाएं।

मीन-समय सामान्य व्यतीत होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आय अच्छी बनी रहेगी। संपर्कों का लाभ मिलेगा। दूसरों की मदद भी करनी पड़ सकती है। नए काम करने का मन बनेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा।

क्या करें-हनुमानजी के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं।


Similar News