जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 29 जनवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन

Update: 2018-01-28 23:30 GMT

 तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

 वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

 धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आलस्‍य की अधिकता भी रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। खर्चों में वृद्धि होगी।

 मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्‍मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

 कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

 मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति की प्राप्‍ति हो सकती है। खर्चों की वृद्धि होगी। मानसिक सुखों के विस्‍तार पर खर्च बढ़ सकते हैं।


Similar News