जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 30 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज सोमवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:;

Update: 2018-04-30 05:53 GMT

 तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। अति उत्‍साही होने से बचें। आत्‍मविश्वास में कमी होगी। पारिवारिक समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। वस्‍त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं।

 धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार की समस्‍या से परेशान हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

 मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे।

 कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाहन सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

 मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। लेकिन वाणी के प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।


Similar News