क्या कहता है आपका (शनिवार 9 फरवरी 2019) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज शनिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

Update: 2019-02-09 05:02 GMT

आज शनिवार है. आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:


मेष: आज का का दिन जहां आपके स्वास्थ्य को समृद्ध रखने वाला होगा। वहीं चेहरे की रौनक को बढ़ाने वाला होगा। काम-काजी जीवन की समीक्षा में लगे होगे। आज कुछ नया व्यापार के साथ जोडऩे की इच्छा होगी। नौकरी के क्षेत्रों में सम्मान होगा। अविवाहित युवक-युवतियों को वैवाहिक जीवन में बंधने के योग हैं।

वृषभ: आज आप नए वस्त्राभूषणों को खरीदने के लिए तत्पर होंगे। यह आपकी आगामी आयोजनों की तैयारी होगी। धन निवेश में लाभ होगा। किन्तु नौकरी के क्षेत्र में आपको किसी दूर स्थान में प्रवास व यात्रा करनी होगी। आज आपके धन में अधिक व्यय होगा। स्वास्थ्य में सिर, आंख, कंधे व दांत की पीड़ाएं होगी।

मिथुन: आज का दिन आपके ज्ञान को उच्च करने वाला होगा। आज आप उच्च किस्म के साहित्य को खोजने में लगे होंगे। इस काम में आज किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। निजी रिश्ते आज अनुकूल होंगे। आज आपके अर्थ लाभ में इजाफे की स्थिति होगी। किन्तु बाहर के कामों में आपको चिंता होगी।

कर्क: आज आप अच्छे सेहत के स्वामी होंगे। जिससे आपके मन में आत्मविश्वास की स्थिति और मज़बूत होगी। काम-काजी जीवन में आज लाभ की स्थिति और मज़बूत होगी। जिससे आप प्रसन्न होंगे। प्रेम संबंधों में साथी के साथ मधुरता होगी। किन्तु धन लाभ के प्रयासों को सफल बनाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।

सिंह: आज आप अपने बल व पराक्रम मे बढ़त बनाने में लगे होंगे। आप देखेंगे कि आज सगे भाई-बहनों के साथ समाजंस्य का लाभ हो रहा है। जिससे कुछ मांगलिक कार्यों को करने में प्रगति की स्थिति होगी। आप के सेहत में सांस, रक्त विकार व घुटाने के दर्द होंगे। जिससे आपको परेशानी की स्थिति होगी।

कन्या: आज आप कुछ कीमती वस्तुओं को जुटाने में व्यस्त होंगे। किसी भूमि को खरीदने के लिए तैयार होंगे। किन्तु उसकी खरीद से पहले आपको उसकी वैधता की जांच करना अनिवार्य होगा। आज का दिन सेहत के लिहाज से प्रतिकूल होगा। जिससे आपको किसी डाक्टर की सलाह से दवा खानी पड़ सकती है।


आगे पढ़े

Similar News