जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 03 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन

Update: 2018-02-02 23:30 GMT

आज शुक्रवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

 मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

 वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। इच्‍छा विरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

 मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज संचित धन में कमी आएगी। लेकिन आचानक धन प्राप्‍ति के योग भी बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्‍ति हो सकती है।

 कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

 सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

 कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। आय में व्‍यवधान एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

और राशि अगले पेज पर देखें।

आगे पढ़े

Similar News