जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 07 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज शनिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:;
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज कला एवं संगीत के प्रति आकृष्ट रहेंगें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगें।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज वाणी की कठोरता में कमी आएगी। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगें। माता-पिता का आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज ‘क्षणे रुष्टा-क्षणै तुष्टा’ के भाव मन में रहेंगें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहें हैं।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक असन्तोष रहेगा। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।