जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 19 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज शनिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:;
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज क्रोध की तीव्रता रहेगी। व्यवहार कुशलता में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्त होगें।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। माता का सहयोग मिलेगा। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शान्ति तो रहेगी। परन्तु नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि सम्भव है।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।