जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 21 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज शनिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

Update: 2018-04-21 02:02 GMT

 तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।

 वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान रहेगा। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

 धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन के नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगें।

 मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग रहेगा।

 कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में भी संयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगें।

 मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक असन्तोष रहेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगें। कार्यों में सफलता मिलेगी।

Tags:    

Similar News