जानें- क्या कहता है आपका राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

Update: 2018-04-03 02:07 GMT

 तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

 वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट होगा।

 धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रहीं हैं। आय में वृद्धि होगी। उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है।

 मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आय में कमी तथा खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा।

 कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। संचित धन में कमी आ सकती है। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा कष्टमय हो सकती है।

 मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज शोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार में भी अशान्ति रहेगी।

Tags:    

Similar News