तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है। आय में वृद्धि होगी।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज प्रतियोगिता परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।