जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 18 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Update: 2018-02-17 23:30 GMT

 तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति का लाभ हो सकता है।

 वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी।

 धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन विकसित हो सकते हैं।

 मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। संचित धन में कमी आएगी। लेकिन यात्रा लाभप्रद रहेगी।

 कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी में सौम्‍यता रहेगी। आय में वृद्धि होगी।

 मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

Tags:    

Similar News