जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 22 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज रविवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

Update: 2018-04-22 03:03 GMT

 तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सुस्वाद खान-पान में रुचि बढ़ेगी, परन्तु स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।

 वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सन्तान को कष्ट होगा।

 धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी, परन्तु जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

 मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। परिवर्तन की भी सम्भावना बन रही हैं। परिवार की समस्या बढ़ेगी।

 कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

 मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पैतृक सम्पत्‍ति के प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

Tags:    

Similar News