जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 25 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज रविवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

Update: 2018-03-24 23:45 GMT

 तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

 वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

 धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है।

 मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगें। किसी सम्पत्ति को लेकर भाइयों से विवाद की स्थिति बन सकती है।

 कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज संचित धन में कमी आ सकती है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज परिवार में कलह रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।


Similar News