जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 28 जनवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन
आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में व्यवधान आएंगे।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। संचित धन की हानि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी एवं कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।
और राशि अगले पेज पर देखें।