जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 28 जनवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन

Update: 2018-01-27 23:30 GMT

 तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

 वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्‍मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता से धन प्राप्‍ति हो सकती है।

 धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्‍य की अधिकता रहेगी। व्‍यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

 मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। किसी सम्‍पत्‍ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

 कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। यात्रा पर जाना हो सकता है।


Similar News