जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 05 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज बृहस्पतिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:;
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। परन्तु अधिक खर्चों से परेशान रहेंगें। आय में कमी तथा खर्चों में अधिकता की स्थिति रहेगी।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। उच्चशिक्षा के लिए विदेश प्रवास की सम्भावना बन रही हैं। माता से धन प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्य की अधिकता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्भव है। परिवार से दूर जा सकते हैं।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। शैक्षिक एवं शोध कार्यों में सुखद परिणाम मिलेगें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगें।