जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 12 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज बृहस्पतिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:;
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान में वृद्धि होगी स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त रहेंगें। अफसरों का सहयोग रहेगा।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्या बढ़ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र के विस्तार के साथ स्थानान्तरण हो सकता है।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। किसी सम्पत्ति या भवन पर विचार की परिस्थिति बन सकती है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।