जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 15 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन आत्मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति के लेनदेन हो सकता है।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भाइयों से विवाद की स्थिति बन सकती है।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकनि आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। परिवार के साथ यात्रा देशाटन के लिए जा सकते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन खर्चों की अधिकता से चिंतित हो सकते हैं। सम्पत्ति का विस्तार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।