जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 18 जनवरी 2018) का राशिफल

Update: 2018-01-17 23:30 GMT

 तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज अध्‍ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेकिन आत्‍मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें।

 वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। धार्मिक कार्यों में रुचि कम हो सकती है। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

 धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज सम्‍पत्‍ति में निवेश करने के योग बन रहे हैं। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

 मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। किसी भवन या सम्‍पत्‍ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

 कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

 मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति का लाभ हो सकता है। भाइयों से विवाद की स्‍थिति बन सकती है। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।


Similar News