जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 19 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज बृहस्पतिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

Update: 2018-04-19 01:55 GMT

 तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज कला व संगीत में रुचि बढ़ेगी। मन में निराशा के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

 वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मन में निराशा व असन्तोष के भाव रहेंगें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगें। खर्चों से वृद्धि होगी। सन्तान को स्वास्थ विकार हो सकते हैं।

 धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में अशान्ति रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

 मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। माता-पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

 कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज क्रोध की अधिकता रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

 मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। बस चित्‍त में संतुलन बनायें रखें।

Tags:    

Similar News