जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 25 जनवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन

Update: 2018-01-24 23:30 GMT

आज बृहस्पतिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

 मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

 वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

 मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति से लाभ हो सकता है। दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि होगी।

 कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

 सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज वाणी में सौम्‍यता तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वस्‍त्रों एवं गहनों पर खर्च बढ़ेंगे।

 कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

और राशि अगले पेज पर देखें।

आगे पढ़े

Similar News