जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 25 जनवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता के परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। आय में कमी एवं खर्चों में अधिकता की स्थिति हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।