जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 06 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

Update: 2018-03-05 23:45 GMT

 तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्च में वृद्धि होगी।

 वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज घर-परिवार में धार्मिक कार्य होगें। परिवार से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

 धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।

 मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

 मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य विचार हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News