तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। निराशा एवं असंतोष के भाव मन में रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आलस्य की अधिकता भी रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में अवरोध आ सकते हैं।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार की समस्याएं बढ़ेंगी। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। भाइयों से विवाद हो सकते हैं।