जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 20 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

Update: 2018-03-19 23:45 GMT

 तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्‍सीय खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

 वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज रहन-सहन कष्‍टमय हो सकता है। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्‍त होंगे।

 धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी।

 मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

 कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज अध्‍यात्‍म में रुचि बढ़ेगी। उच्‍च शिक्षा या शोधादि कार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि होगी।

 मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक समस्‍याओं से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

Tags:    

Similar News