जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 22 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

Update: 2018-05-22 02:34 GMT

 तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। आय में व्यवधान आ सकते हैं। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

 वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धार्मिक एवं शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

 धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। बातचीत में संयमित रहें। आय के कुछ नवीन स्रोत्र विकसित हो सकते हैं।

 मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी।

 कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में नकारात्मक विचारों का अभाव रहेगा। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

 मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज वाहन सुख में वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

Tags:    

Similar News