जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 30 जनवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन
आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज भाइयों के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता भी हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी, लेकिन माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
और राशि अगले पेज पर देखें।